MP महिला पर्यवेक्षक कट ऑफ मार्क्स जानें

एकीकृत बाल विकास सेवा भर्ती परीक्षा 2017 (महिला पर्यवेक्षक और आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक) 25, 26, 27, 28, 29, 30 और 31 मार्च 2017 को राज्य के विभिन्न केंद्रों में संपन्न हुई थी। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने ये परीक्षा आयोजित की थी | इस भर्ती के माध्यम से कुल 714 पर्यवेक्षक (महिला) और आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक के पद भरे जाने हैं।
एमपी व्यापम ने इस भर्ती परीक्षा का परिणाम 23 सितम्बर 2017 को घोषित कर दिया है। साथ ही  कट ऑफ मार्क्स की भी घोषणा की गई है |
पिछली बार, यह परीक्षा 14 दिसंबर, 2015 को आयोजित की गई थी और परिणाम 20 मार्च 2017 को घोषित किया गया था।
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करना जरूरी है। इन पदों के लिए कोई साक्षात्कार प्रक्रिया नहीं है |
नीचे इस परीक्षा के कट ऑफ अंक दिए गए हैं (200 में से):
महिला पर्यवेक्षक 2017: 
  • अनारक्षित: 149.18 अंक
  • ओबीसी: 146.7 अंक
  • अनुसूचित जाति: 140.52 अंक
  • अनुसूचित जनजाति: 134.65 अंक
  • UR OH: 130.85
  • OBC OH: 131.08
  • SC OH: 131.12
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता :
  • अनारक्षित: 132.96 अंक
  • पिछड़ा वर्ग: 128.93 अंक
  • अनुसूचित जाति: 123.96 अंक
  • अनुसूचित जनजाति: 107.95 अंक
  • UR OH: 116.63
  • OBC OH: 116.96
  • ST OH: 116.63
इससे पहले मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) ने पर्यवेक्षक (महिला) और आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक पदों के फॉर्म भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये था। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है |