JEECUP परिणाम 2022 घोषित

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश हर साल यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन करती है। इस साल भी परिषद् ने 06 से 12 जून 2022 तक इस परीक्षा का आयोजन किया था | इससे पहले 15 फरवरी से 17 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए थे | वो छात्र जो पॉलिटेक्निक / डिप्लोमा कोर्स के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश पाना चाहते हैं उनके लिए इस परीक्षा में बैठना अनिवार्य होता है | इस प्रवेश परीक्षा में मिलने वाले अंको के आधार पर ही उन्हें कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है |
यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित किया जा चूका है| उन उम्मीदवारों ने जो इस परीक्षा में शामिल थे, यहां से परिणाम जान सकते हैं | इसके लिए उन्हें निचे दिए गए लिंक पर जाना होगा |
उम्मीदवारों को कोई स्कोर / रैंक कार्ड नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों उन्हें jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट से देख सकते हैं | केवल राज्य ओपन रैंक का इस्तेमाल सभी समूहों के लिए सीट आवंटन के माध्यम से प्रवेश के लिए अलग से किया जाता है जबकि अन्य रैंक केवल सूचना के उद्देश्य के लिए हैं |
JEECUP 2022 परिणाम जारी होने पर आपको नीचे दिए गए लिंक पर जाना है और वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज करना है और आपका परिणाम साइट पर दिखा दिया जाएगा |
वर्ष 1986-87 में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) का गठन किया गया था | राज्य के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में राज्य स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित करके विभिन्न कोर्सों में प्रवेश इस परीक्षा के माध्यम से किया जाता है। कार्य की प्रकृति के आधार पर, परिषद को यूपीजेईई (पॉलिटेक्निक) प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है।
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद काउंसलिंग आयोजित की जाएगी और विभिन्न चरणों में सीट अल्लोत्मेंट परिणाम घोषित किये जाएंगे | हाल ही में 14वे चरण का अल्लोत्मेंट घोषित किया गया है |
महत्वपूर्ण लिंक :
परिणाम देखें